Action Tessa पटना। एक्शन-टेसा भारत में एमडीएफ/एचडीएचएमआर/बोईलो और पार्टिकल बोर्ड जैसे इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता और लकड़ी पैनल उद्योग में अग्रणी है। जिसने देशव्यापी उत्सवों की एक श्रृंखला के साथ गर्व से मेगा कारपेंटर्स मीट का आयोजन पटना शहर के होटल गोल्डेन पाम विजय नगर मे किया गया।
मीटिंग में आनन्द प्रभात बीएम, आदित्य रंजन सिनियर बीडीएम, अविनाश कुमार, मनीष पांडेय तथा समस्त बिहार और झारखंड टीम ने सभी कारपेंटर्स का स्वागत किया। बीएम ने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है, जिनकी कारीगरी देश भर के अनगिनत घरों और व्यवसायों में सुंदरता और कार्यक्षमता लाती है।
इस मेगामीट कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से आदित्य रंजन ने कहा कि हमारी कंपनी टेक्निकल यूरिया का इस्तमाल करती है। तथा हमारे बोर्ड मे टेसा इनसाईट है। एक्शन टेसा ने कार्यक्रम मे उपस्थित कारपेंटर्स की कारीगरी को मान्यता देने के साथ-साथ उन्हें उभरती तकनीकों और नवाचारी डिज़ाइन तकनीकों के बारे में जानने का एक मंच प्रदान किया।
यह पहल एक्शन टेसा के ब्रांड दर्शन ‘कोई नहीं ऐसा’ के अनुरूप है, जो अतुलनीय गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर देता है। पिछले एक दशक से, कंपनी इन मीट्स के माध्यम से कारपेंटर्स के साथ निकटता से काम कर रही है, उन्हें मूल्यवान जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे ब्रांड और लकड़ी के कामकाज उद्योग के साथ उनका संबंध और भी मजबूत हो रहा है।
एक्शन टेसा (Action Tessa) के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने इस अवसर पर विडियो मैसेज के द्वारा कारपेंटर्स के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा, कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं, और उनकी कुशलता और रचनात्मकता के प्रति आभार प्रकट किया।
‘टेसा-सलाम’ का अर्थ सम्मान की अभिव्यक्ति है, टेसा सलाम’ पहल का उद्देश्य कारपेंटर्स की स्थिति को ऊंचा उठाना और उनके कठिन परिश्रम और कारीगरी को पहचान दिलाना है, जिससे उद्योग में उनकी भूमिका और अधिक स्पष्ट और मूल्यवान हो सके।




