Homeभोजपुरबड़हाराबड़हरा प्रखंड सभागार में फसल कटनी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

बड़हरा प्रखंड सभागार में फसल कटनी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

GCES App: कृषि वर्ष 2024-25 कृषि सांख्यिकी में सुधार एवं खरीफ मौसम में फसल कटनी प्रयोग के आंकड़ों को ऐप पर अपलोड करने हेतु बड़हरा प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

GCES App: कृषि वर्ष 2024-25 कृषि सांख्यिकी में सुधार एवं खरीफ मौसम में फसल कटनी प्रयोग के आंकड़ों को ऐप पर अपलोड करने हेतु बड़हरा प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :
    • जीसीईएस एप से होगा फसल कटनी का सर्वेक्षण

आरा/बड़हरा: जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह की अध्यक्षता में कृषि वर्ष 2024-25 कृषि सांख्यिकी में सुधार एवं खरीफ मौसम में फसल कटनी प्रयोग के आंकड़ों को ऐप पर अपलोड करने हेतु बड़हरा प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्यतः e-statistics portal की जानकारी जिले के सभी राजस्व कर्मचारियों को जिंसवार/फसल क्षेत्र से संबंधित एवं Portal पर अपलोड करने की जानकारी दी गयी।

भारत सरकार के नये GCES app के माध्यम से अंचल स्तरीय फसल कटनी प्रयोग सम्पन्न कराने एवं CCE Agri App/Portal पर पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त आंकड़ों को अपलोड करने संबंधी जानकारी प्रखंड स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों तथा प्राथमिक कार्यकर्ताओं यथा उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार को दिया गया।

विदित हो कि फसल क्षेत्र एवं फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त उपज दर के आंकड़ों के आधार पर फसलों का अनुमानित उपज ज्ञात किया जाता है। जिससे राष्ट्र स्तर पर सरकार के विभिन्न योजनाओं के नीति निर्धारण हेतु निर्णय लिये जाते है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular