Saturday, January 17, 2026
No menu items!
Homeबिहारबिहार पुलिसबिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम जारी हुआ

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम जारी हुआ

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। रिजल्ट का एलान आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर किया जा चुका है।

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। रिजल्ट का एलान आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर किया जा चुका है।

  • हाइलाइट : Bihar Police Result ये हैं बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े कुछ अहम फैक्ट्स
    • बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए 9 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
    • 21391 पदों को भरने के लिए जारी हुआ था बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का विज्ञापन
    • 18, 33,387 कैंडिडेट्स ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कराया था रजिस्ट्रेशन
    • -27,672 उम्मीदवारों ने खुद ही रद्द कर दिए थे आवेदन
    • कुल 14, 484 आवेदन फॉर्म अपूर्ण पाए गए थे।
    • बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए वैलिड आवेदनों की संख्या 17, 87, 720

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। रिजल्ट का एलान आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नतीजे देख सकते हैं। इस परीक्षा में 106955 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से आयोजित होने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम के संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन https://csbc.bihar.gov.in/ पर जारी किया गया है। इसके मुताबिक,बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग में जिला पुलिस/बिहार पुलिस/अन्य ईकाइयों में सिपाही भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा में कुल 11,95,101 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमे 106955 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है।

इसके तहत, गृह रक्षक के लिए कुल 21385 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जिसमें 13900 पुरुष और 7485 महिलाएं शामिल हैं। इसी क्रम में गैर गृह रक्षक 13905 पुरुष और 7490 महिलाएं सफल हुई हैं। इस तरह दोनों को मिलाकर कुल 42780 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में गृह रक्षक पुरुष 3745 और 1605 महिला उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

7,11,18,21,25 और 28 अगस्त, 2024 को हुई थी परीक्षाबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 7,11,18,21,25 और 28 अगस्त, 2024 को किया गया था। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। राज्य के 38 जिलों में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंगल शिफ्ट में यह एग्जाम कराया गया था। वहीं, अब नतीजो का एलान कर दिया गया है। 

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular