HomeNewsभोजपुर में ठनका गिरने से महिला समेत दो की मौत

भोजपुर में ठनका गिरने से महिला समेत दो की मौत

जगदीशपुर व बिहिया में घटी ठनका गिरने (lightning strikes) की घटना

पुलिस ने दोनो शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

भोजपुर जिला में अलग-अलग दो जगहों पर ठनका गिरने ( lightning strikes) से महिला समेत दो की मौत हो गयी। पहली घटना बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शुक्रवार की सुबह ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका कल्याणपुर गांव निवासी रामनाथ यादव की 50 वर्षीया पत्नी सीता देवी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि आज दोपहर वह खेत में खाना लेकर गई थी। जब वह वापस घर लौट रही थी। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान अचानक उस पर (lightning strikes) ठनका गिर पड़ा । जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका को सिर्फ चार पुत्री रिंटू देवी, सीमा देवी, प्रियंका कुमारी एवं अनामिका कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव में ठनका गिरने से छात्र की मौत

दूसरी घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने (lightning strikes) से एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक दुल्हीनगंज गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार उर्फ गंगा दयाल यादव है। जो बीए पार्ट वन का छात्र था। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि आज दोपहर वह खेत पटाने के लिए गया था। उसी दरमियान तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश के दौरान उस पर अचानक (lightning strikes) ठनका गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां कलावती देवी, दो भाई अखिलेश, मिथिलेश व दो बहन कुसुम एवं गीता है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां कलावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

महंत की हत्या व डकैती में सात साल से फरार चल रहे दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

मोदी सरकार ने लेह लद्दाख से अरुणाचल तक बिजली पहुंचाने का किया काम-आरके सिंह

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular