Homeबिहारआरा भोजपुरहाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की...

हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत

Bajrang Singh Barnaon jagdishpur: जगदीशपुर प्रखंड के बरनांव गांव में खेत में पटवन करने के दौरान बिजली के तार टूट कर गिर जाने से स्व.राजकिशोर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह उर्फ बजरंग सिंह की घटनास्थल पर ही मौत

jay kumar
  • हाइलाइट
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

Bajrang Singh Barnaon jagdishpur आरा: भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव में गुरुवार की सुबह हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी स्व.राजकिशोर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह उर्फ बजरंग सिंह है। वह पेशे से किसान था।

इधर, मृतक के बड़े भाई निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन रात में खेत पर चला जाता था। सुबह में वापस लौट आता था। बुधवार की रात करीब 8 बजे वह घर से खाना खाकर खेत पर जाने के लिए निकला था। वहां रास्ते में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार पहले से टूटकर सड़क पर गिरा पड़ा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह जब उनके पड़ोस के ही एक व्यक्ति खेत की ओर गए, तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में वहां पड़ा मिला। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था। मृतक की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में मां शिवकुमारी देवी, पत्नी बंदना देवी, एक पुत्री गौरी कुमारी एवं एक पुत्र रूद्र प्रताप सिंह है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां शिवकुमारी देवी, पत्नी वंदना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bajrang Singh Barnaon jagdishpur: मृतक के परिजन से मिले जदयू प्रदेश महासचिव सुशील सिंह टाइगर

जगदीशपुर प्रखंड के बरनांव गांव में खेत में पटवन करने के दौरान बिजली के तार टूट कर गिर जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत की जानकारी मिलने के बाद जदयू के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह टाइगर पीड़ित परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। सुशील सिंह टाइगर ने बताया कि सरकार के तरफ से मिलने वाली सहायता राशि जल्दी मिले, यह मेरी कोशिश रहेगी, मृतक काफी मिलनसार एवं हंसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular