Sunday, May 11, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरkoilwarसरेशाम बाइक सवार युवक की गोली मार कर हत्या

सरेशाम बाइक सवार युवक की गोली मार कर हत्या

Kulhadiya: सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाई ओवरब्रिज पर रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियो ने बाइक सवार युवक को गोली मार हत्या कर दी।

Kulhadiya: सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाई ओवरब्रिज पर रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियो ने बाइक सवार युवक को गोली मार हत्या कर दी।

  • हाइलाइट्स: Kulhadiya
    • इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में तोड़ा दम
    • अपराधियों ने काफी करीब से मृतक को मारी थी दो गोली
    • एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर किया निरीक्षण
    • सदर एसडीपीओ 2 के नेतृत्व में एसआईटी का हुआ गठन
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया ओवरब्रिज की घटना

आरा: सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाई ओवरब्रिज पर रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियो ने बाइक सवार युवक को गोली मार हत्या कर दी। उसे पैर और गर्दन में गोली मारी गई है। ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर पटना ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली का तीन खोखा बरामद किया है।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी रामअयोध्या राय के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र है। सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल के पास जाम में खड़े ट्रक वालो से वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इधर, दूसरी तरफ कोईलवर सीएचसी में पहुंचे कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतम चन्द्र ने जख्मी का बयान लिया। युवक के रेफर होने के बाद कोइलवर और चांदी थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुच साक्ष्य जुटाया। इस दौरान घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है।

इधर, सूत्रों ने बताया कि गोली लगने वाले युवक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह अपने नानी के घर सकड्डी मे रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

एसपी ने बताया कि रविवार की संध्या कोईलवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर–2 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!