Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Homeखेलक्रिकेटअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धौनी - रैना का सन्यास, IPL खेलेंगे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धौनी – रैना का सन्यास, IPL खेलेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त, शनिवार की शाम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की।इसके एक घंटे बाद सुरेश रैना ने भी धौनी की राह पर चलने का ऐलान कर दिया। पर दोनों खिलाड़ी का जलवा IPL में देखने को मिलेगा।दोनो IPL खेलते रहेंगे।

महेंद्र सिंह धौनी के इस फैसले से तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया व घोषणा के साथ ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में धौनी युग का अंत हो गया।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

महेंद्र सिंह धौनी ने अपने इंस्टाग्राम साइट पोस्ट किया कि आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया।आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर ही समझे।

इसके ठीक एक घंटे बाद ही सुरेश रैना ने भी धौनी की राह पर चलने की घोषणा कर दी। रैना ने कहा माही! आपके साथ खेलना बहुत प्यारा रहा,अब आगे के सफर में भी आप साथ चलना चाहता हूं। धन्यवाद भारत।जय हिंद।

झारखंड की राजधानी रांची के धौनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे।इनकी कप्तानी में 2007 में टी-20, 2011 में वनडे वर्ल्डकप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम ने हासिल किया। वही रैना दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने खेल के तीनों प्रारुपों में शतक जड़े है।

महेंद्र सिंह धौनी ने 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी-20 मैच खेले, जिनमे वनडे में 10773, टेस्ट में 4876 रन बनाए।

वही सुरेश रैना ने 226 वनडे में 5615 रन, 18 टेस्ट में 768 रन एवं टी-20 के 78 मैचों में 1605 रन है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई. संजय शुक्ल का राष्ट्रभक्तों को संदेश

देखें: – खबरे आपकी – फेसबुक पेज

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!