Homeआरा भोजपुरबिहियाडायल-112 पुलिस कर्मियों के हत्थे चढ़ा बाइक चुराकर भाग रहा चोर

डायल-112 पुलिस कर्मियों के हत्थे चढ़ा बाइक चुराकर भाग रहा चोर

Dial-112 police : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला निवासी जगदीश सिंह अपनी पल्सर बाइक को बिहिया नगर स्थित छठ तालाब के समीप खड़ी कर कुछ काम से बाजार में गये हुए थे। इसी दौरान आरोपित युवक बाईक लेकर कटेया रोड की तरफ भाग निकला।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • बाईक चुराकर भाग रहे युवक को 112 की पुलिस ने पकड़ा
    • कटेया गांव के समीप से बाइक समेत धर दबोचा गया चोर

Dial-112 police बिहिया/आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर से बाइक चुराकर भाग रहे युवक को 112 नंबर की पुलिस गाड़ी के कर्मियों ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गये युवक का नाम प्रकाश मिश्रा बताया जाता है जो कि करनामेपुर ओपी क्षेत्र के करनामेपुर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला निवासी जगदीश सिंह अपनी पल्सर बाइक को बिहिया नगर स्थित छठ तालाब के समीप खड़ी कर कुछ काम से बाजार में गये हुए थे। इसी दौरान आरोपित युवक बाईक लेकर कटेया रोड की तरफ भाग निकला।

बाइक मालिक द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाइक मालिक से सूचना पाकर डायल 112 नंबर वाहन के पुलिसकर्मियों ने पीछा कर युवक को कटेया गांव के समीप से बाइक समेत धर दबोचा। पकड़े गये युवक को बाईक समेत बिहिया थाने को सौंप दिया गया है जहां पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular