Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeबिहारBhojpurपैक्सों को धान खरीद में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश

पैक्सों को धान खरीद में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश

DM instructed PACS: डीएम ने 144 पैक्सों की ओर से अब तक धान क्रय नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्राथमिकता से शुरू करने का सख्त निर्देश दिया।

DM instructed PACS: डीएम ने 144 पैक्सों की ओर से अब तक धान क्रय नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्राथमिकता से शुरू करने का सख्त निर्देश दिया।

  • हाइलाइट : DM instructed PACS
    • पैक्स धान क्रय करेंगे इस पर चुनाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
    • धान क्रय प्रक्रिया सुनिश्चित कराने और लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश

आरा: भोजपुर जिले में धान खरीदारी कार्यक्रम के तहत समितियों के चयन और संबद्धता से संबंधित बैठक गुरुवार को डीएम तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में धान क्रय में तेजी लाने के निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी बीसीओ को ब्लॉक स्तर का नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए धान क्रय प्रक्रिया सुनिश्चित कराने और लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने 144 पैक्सों की ओर से अब तक धान क्रय नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्राथमिकता से शुरू करने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि पैक्स सदस्य धान क्रय करेंगे और इस प्रक्रिया पर पैक्स निर्वाचन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

बैठक में डीडीसी डॉ अनुपमा सिंह, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी एसडीएम, वरीय उपसमाहर्ता (अधिप्राप्ति), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular