Homeआरा भोजपुरशाहपुरकृषि वैज्ञानिक की ओर से शाहपुर में किसानों को दी गई महत्वपूर्ण...

कृषि वैज्ञानिक की ओर से शाहपुर में किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Rabi Mahotsav: शाहपुर प्रखंड सहित नगर पंचायत से आये किसानों को उन्नत किस्म की फसल के संबंध में जिला से आये कृषि वैज्ञानिक की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Rabi Mahotsav
    • रबी महोत्सव: पदाधिकारियों द्वारा कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

आरा: शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। रबी महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी जगदीशपुर संजय कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी और नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

शाहपुर प्रखंड सहित नगर पंचायत से आये किसानों को उन्नत किस्म की फसल के संबंध में जिला से आये कृषि वैज्ञानिक की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसमें मिट्टी की अच्छे से जुताई कर पैदावार बढ़ाने की विधियों पर विशेष रूप से बल दिया गया। यह भी बताया गया कि कौन सी रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं का उपयोग किया जाए ताकि कीड़े-मकोड़े से बचाया जाए।

इसके अलावा, किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं के सही उपयोग के बारे में बताया गया, जिससे वे फसल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और कीड़े-मकोड़े से भी बचा सकें। कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए कीड़ों-मकोड़ों से बचाव के सही उपायों को बताया गया।

रबी महोत्सव कार्यक्रम में एटीएम नीतीश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, कृषि समन्वयक दिनेश कुमार, सीमा राय, कृषि सलाहकार रवि भूषण, विश्वकर्मा, मनोज कुमार, उमाशंकर, शिवशंकर, संतोष, विनोद, मंजी पांडेय, गुप्तेश्वर साह सहित कई कर्मी व किसान उपस्थित थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular