HomeNewsरात्रि 9 बजे से लागू नाइट कर्फ्यू का सख्ती से कराए अनुपालन

रात्रि 9 बजे से लागू नाइट कर्फ्यू का सख्ती से कराए अनुपालन

Action in Night Curfew – डीएम रोशन कुशवाहा ने समीक्षात्मक बैठक कर दिया निर्देश

खबरे आपकी बिहार/आरा: Action in Night Curfew जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार, अनुमंडल पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी। महत्वपूर्ण बिन्दु निम्न प्रकार है:-

  • कोविड संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने के निमित बाजारों में तथा दुकानों/प्रतिष्ठानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दुकानों को Alternate days पर खोलने हेतु जिला गोपनीय शाखा के आदेश द्वारा निर्गत आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निदेश सभी थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
  • लोगों को जागरूक करने एवं कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम हेतु लगातार मास्क जाच अभियान चलाने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
  • वाहनों में निर्धारित क्षमता के 50 प्रतिशत ही यात्रियों की उपस्थिति रहे, इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि निर्धारित क्षमता से अधिक लोग वाहन में सवार हुए हैं, तो संबंधित वाहन चालक एवं वाहन के विरूद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे।
  • जिले में रात्रि 9 बजे से लागू नाइट कर्फ्यू का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
  • शादी विवाह समारोह में 100 लोगों से ज्यादा की उपस्थिति नहीं रहे, इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
  • कोविड से सावधानी बरतने एवं वैक्सीनेशन कराने हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।
  • प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 6 मास्क ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना एवं इसका भुगतान 15वें वित्त आयोग के राशि से किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मास्क वितरण में पारदर्शिता लायी जाए एवं इसका प्रचार-प्रसार करायी जाए। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भोजपुर को मास्क वितरण कार्यों का मानीटरिंग कर ससमय मास्क वितरण का कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
  • वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी मानीटरिंग कर सुनिश्चित करायेंगे।
  • कोरोना मरीजों को प्रथम उपचार हेतु जिन दवाओं को दिये जाने के संबंध में सरकार द्वारा विज्ञापन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, उन दवाओं की मेडिकल स्टोर पर उपलब्धता, अनुपलब्धता तथा दवायें किस रेट में मिल रही है, इस बिन्दु पर जाच करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
Action in Night Curfew - DM
DM Bhojpur

अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं उन लोगों का कोरोना जांच कराने एवं आवश्कतानुसार लोगों को अनुमंडल स्तर पर चिन्ह्ति क्वारंटीन कैंप में रखने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।

पढ़े :- बोले डाक्टर, टूट रहा मनोबल, प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular