HomeNewsआरा शहर में दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी...

आरा शहर में दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

FIR in Ara town – मामले की छानबीन में जुटी टाउन थाना की पुलिस

FIR in Ara town दहेज के लिये विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,पति, सास, ससुर और देवर आरोपित

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के बड़ी मठिया की रहने वाली एक विवाहिता को दहेज के लिये मारपीट कर ससुराल से भगा दिये जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर विवाहिता समीक्षा कुमारी द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें पति, सास, ससुर और देवर को आरोपित किया गया है। विवाहिता के पति आशीष कुमार बैंक कर्मी बताये जा रहे हैं।

पढ़े :- पिरौंटा लूट कांडः-मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने तीन लाइनर को दबोचा

प्राथमिकी के अनुसार मझौंवा निवासी समीक्षा कुमारी की शादी 24 फरवरी 2019 को बड़ी मठिया के रहने आशीष कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन दिनों तक सब ठीक रहा। उसके बाद दहेज काफी कम मिलने की बात कह समीक्षा से दहेज लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इसे लेकर उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा। कहा जाने लगा कि दस लाख रुपये दो तभी रहने दिया जायेगा। फिर दस दिन बाद मायके पहुंचा दिया गया। तब किसी तरह एक लाख रुपये का इंतजाम कर ससुराल वालों को दिया गया। उसके बाद ससुराल वाले उसे विदा करा ले गये। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर दस लाख की मांग शुरू कर दी गयी। इस दौरान मारपीट भी की जानी लगी। उसका हाथ भी जला दिया गया। बाद में सारे गहने छीनकर मायके पहुंचा दिया गया।

पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विवाहिता के आवेदन पर करवाई करते आरोपित पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular