Saturday, January 17, 2026
No menu items!
Homeस्वास्थ्यcovid-19आरा में कोरोना से ठीक हुए मरीजों को माला पहना एवं उपहार...

आरा में कोरोना से ठीक हुए मरीजों को माला पहना एवं उपहार देकर विदाई

Recovered from Corona – कोरोना से जंग जीत विजेता बने तीन मरीज, हुए डिस्चार्ज

Recovered from Corona-तीनो को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर से सम्मानपूर्वक किया गया डिस्चार्ज

खबरे आपकी बिहार/आरा:सदर अस्पताल आरा के ओपीडी भवन स्थित डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर, आरा में भर्ती 3 मरीज कोरोना से जंग जीत विजेता बने। इनमें एक महिला मरीज भी शामिल है। शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा तीनों मरीजों को माला पहनाकर व उपहार देकर विदाई दिया।

उन्होंने ने बताया कि सभी मरीज कोरोना संक्रमित थे एवं स्वस्थ होकर सदर अस्पताल से वापस जा रहे हैं। सभी को सुझाव एवं सावधानियों को बताते हुए डिस्चार्ज किया गया। सभी को कम से कम 10 से 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए। अगर कोई लक्षण नहीं आते हैं, और यदि उन्हें हल्के लक्षण भी विद्यमान रहते है, तो 28 दिनों तक होने आइसोलेशन में रहने एवं डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाइयों को समय लेते रहने के सलाह के साथ उन्हें विदा किया गया।

डाक्टर सिन्हा ने बताया कि तीनो बिल्कुल सही व स्वस्थ्य अवस्था में थे। छुट्टी के उपरांत उन्हें घर पर रहकर भी होम आइसोलेशन के सभी आवश्यक पहलूओं का पालन करने का आदेश दिया गया है।

  • घर पर रह कर अलग-थलग कमरे में रहना।
  • अपना कोई भी सामान घर वालों से साझा नहीं करना।
  • न तो अपने बिछावन पर अन्य किसी को बैठाना, न ही दूसरों के बिछावन का इस्तेमाल करना।
  • हमेशा मास्क लगा कर रहना।
  • अन्य लोगों से दो गज की दूरी कायम रखना।
  • 10-14 दिनों का आइसोलेशन बरकरार रखना।
  • इस बीच कोई तकलीफ़ होने पर, डाॅक्टर से फोन पर संपर्क कर समुचित सलाह प्राप्त करना।
  • विशेष आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में संपर्क करना।
  • 14 दिनों के बाद सामान्य जीवन यापन करना।

इन 14 दिनों में चर्बीदार आहार जैसे पुरी, पुवा, बचका आदि एवं मांसाहारी भोजन जैसे-अण्डा, मीट-मुर्गा आदि का सेवन नहीं करना। साथ ही साथ इस अवधि में धुम्रपान, शराब के सेवन से बचना।

Recovered from Corona
Recovered from Corona

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

पढ़े :- पिरौंटा लूट कांडः-मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने तीन लाइनर को दबोचा

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular