HomeNewsबारात से लौट रहे जीजा-साला को पिकअप ने रौंदा, जीजा की मौत

बारात से लौट रहे जीजा-साला को पिकअप ने रौंदा, जीजा की मौत

Shahpur Road accident-आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना

Shahpur Road accident-मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी शिवनाथ राम का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश राम है

खबरे आपकी बिहार/आरा: आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर पिकअप ने बाइक सवार जीजा-साला को रौंद दिया। हादसे में जीजा की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि साला जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी शिवनाथ राम का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश राम है। वह गांव पर ही रह कर खेती गृहस्थी करते थे। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम वे बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के मुरार गांव अपने बडे साले रंजीत कुमार का बारात गए थे। शनिवार को जब वे वापस अपने छोटे साले विकास कुमार के साथ बाइक पर पीछे बैठकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही पिकअप दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी सुरेश राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल आये, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shahpur Road accident

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

पढ़े :- पिरौंटा लूट कांडः-मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने तीन लाइनर को दबोचा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular