Homeस्वास्थ्यडायबिटीज अधिवेशन से लौटे डाॕ. ए. अहमद

डायबिटीज अधिवेशन से लौटे डाॕ. ए. अहमद

Dr. A. Ahmed: दिल्ली अधिवेशन से लौटकर डॉ. अहमद ने बताया कि डायबिटीज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत अब डायबिटीज का कैपिटल बनता हुआ नजर आ रहा है।

Dr. A. Ahmed: दिल्ली अधिवेशन से लौटकर डॉ. अहमद ने बताया कि डायबिटीज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत अब डायबिटीज का कैपिटल बनता हुआ नजर आ रहा है।

  • हाइलाइट : Dr. A. Ahmed
    • कहा: लाइफ स्टाइल मोडिफिकेशन मधुमेह को नियंत्रण रखने का मूल मंत्र है

आरा शहर के प्रसिद्ध डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. ए.अहमद दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित डायबिटीज अधिवेशन रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी डायबिटीज इन इंडिया में शामिल होकर लौट आए। इस अधिवेशन में पूरे देश के हर कोने से करीब दस हजार डेलिगेट, स्पीकर , शामिल होकर अपने ज्ञान का आदान-प्रदान किया।

अधिवेशन से लौटकर डॉ. अहमद ने बताया कि डायबिटीज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत अब डायबिटीज का कैपिटल बनता हुआ नजर आ रहा है। अब तो कम उम्र के लोगों को भी यह रोग बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके इलाज में मरीज को भी काफी सक्रिय एवं सचेत रहना चाहिए।

मधुमेह को नियंत्रण के लिए दवा के साथ-साथ खानपान पर नियंत्रण, समय पर खाना, शारीरिक सक्रियता भी काफी जरूरी है। लोग सुबह में अवश्य एक घंटा टहलना या योगा कसरत करें। साग-सब्जी, फल-सलाद ज्यादा से ज्यादा ले तथा नियत समय पर नियमित मात्रा में खाना खाएं।

लाइफ स्टाइल मोडिफिकेशन मधुमेह को नियंत्रण रखने का मूल मंत्र है। अब तरह-तरह की नई दवाइयां, इंसुलिन के साथ आर्टिफिशियल पेनक्रियाज, पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट का भी प्रचलन बढ़ रहा है। फिर भी संयम एवं सक्रियता बहुत जरूरी है। क्योंकि डायबिटीज कई रोगों को जन्म देता है। यह मदर डिजीज है। खासकर यह आंख, किडनी हार्ट को प्रभावित करता है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular