Homeस्वास्थ्यपरहेज और कसरत रोगों से बचाव का मूल मंत्र- डाॅ. के.एन. सिन्हा

परहेज और कसरत रोगों से बचाव का मूल मंत्र- डाॅ. के.एन. सिन्हा

Medicine Convention at Kolkata: आरा शहर के चर्चित फिजिशियन डॉ. केएन सिन्हा कोलकाता में हुए मेडिसिन अधिवेशन में शामिल होकर लौट आए। यह कॉन्फ्रेंस विश्व बंग मेला परिसर में गत 23 से 26 जनवरी तक आयोजित था।

Medicine Convention at Kolkata: आरा शहर के चर्चित फिजिशियन डॉ. केएन सिन्हा कोलकाता में हुए मेडिसिन अधिवेशन में शामिल होकर लौट आए। यह कॉन्फ्रेंस विश्व बंग मेला परिसर में गत 23 से 26 जनवरी तक आयोजित था।

  • हाइलाइट्स: Medicine Convention at Kolkata
    • कोलकाता में हुए मेडिसिन अधिवेशन में शामिल होकर लौटने के बाद चिकित्सक

Medicine Convention at Kolkata: आरा शहर के चर्चित फिजिशियन डॉ. केएन सिन्हा कोलकाता में हुए मेडिसिन अधिवेशन में शामिल होकर लौट आए। यह कॉन्फ्रेंस विश्व बंग मेला परिसर में गत 23 से 26 जनवरी तक आयोजित था, जिसमें देश-विदेश के हजारों की तादाद में फिजिशियन शरीक हुए। भाग लेने वाले फिजिशियनों ने अपने-अपने ज्ञान का आदान-प्रदान किया। कई तरह के सेमिनार लेक्चर विभिन्न विषयों पर हुए, जैसे हृदय, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, लीवर, किडनी, प्वाइजनिंग कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

डॉ. के.एन. सिन्हा ने बताया कि सभी रोगों से बचाव के लिए परहेज और कसरत दो ही मंत्र हैं। परहेज यानी खानपान में संयमित रहना, तेल, घी, मसाले, भुने तले और छाने हुए चीज नहीं खाएं। उबले हुए साग-सब्जी सलाद एवं फल ज्यादा खाएं तथा अपने शरीर को एक घंटा क्रियाशील रखकर सुबह में आप पूरे दिन 24 घंटा चुस्त दुरुस्त वह स्वस्थ रह सकते हैं। अतः नियमित रूप से सुबह में एक घंटा वॉकिंग, एक्सरसाइज, योगा, कसरत आदि अवश्य करें। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

गर्म पानी का सेवन ज्यादा करें। गर्म पानी हर रूप में हर जगह फायदेमंद है। विशेष परिस्थिति में अपने चिकित्सक से राय लेने में विलंब नहीं करें तथा साल में दो बार जो सक्षम है। वह अपने शरीर का फुल बॉडी चेकअप जरूर कराएं, जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हार्ट की जांच और कुछ सामान्य जांच। विशेष तकलीफ होने पर अपने चिकित्सक से अवश्य और जल्द मिले। सभी स्वस्थ और निरोग रहे, ये आपका कर्तव्य एवं अधिकार है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular