Homeबिहारआरा भोजपुरकटिहार निवासी लावारिस महिला के टूटे पैर का हुआ प्लास्टर

कटिहार निवासी लावारिस महिला के टूटे पैर का हुआ प्लास्टर

Dr. Mahavir Prasad ने एक्सरे करा सदर अस्पताल में किया प्लास्टर

आरा सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में कुछ दिनो से भर्ती एक कटिहार निवासी लावारिस महिला के टूटे पैर का प्लास्टर किया गया। चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद ने महिला के पैर का प्लास्टर किया।

अंजान व्यक्ति द्वारा सर्जिकल वार्ड में किया गया था भर्ती

खबरे आपकी जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिन पूर्व जख्मी हो गई थी, उसका दाहिना पैर टूट गया था। उसे इलाज के लिए किसी अंजान व्यक्ति द्वारा सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी देखरेख करने वाला नहीं था।

पढ़ें-आरा स्टेशन पर युवती को अकेले छोड़ भाग गया दगाबाज़ प्रेमी

पढ़ें-सोना लूट दिल्ली भागने की फिराक में था टाइगर-नया गिरोह बना डाला डाका

महिला कटिहार निवासी तनुजा खातून

चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद (Dr. Mahavir Prasad) ने बताया की आज महिला को स्वीपर से साफ सुथरा कराया गया। इसके बाद उसके पैर का एक्सरे कराया गया। तत्पश्चात सदर अस्पताल में ही उसका पैर का प्लास्टर किया गया। उम्मीद है कि उसकी टूटी हड्डी जुड जाएगी। उक्त महिला कटिहार निवासी तनुजा खातून है। प्लास्टर में सर्जिकल वार्ड के इंचार्ज प्रियांशु कुमार एवं प्रभु जी का सराहनीय योगदान रहा।

पढ़ें- किन्नर बहु अपने ससुराल पहुंची तो घर वालों के होश उड़ गए,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

पढ़ें-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को 80000 रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular