Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में सोन नदी से बालू लोडेड छह नाव सहित तीस लोग...

भोजपुर में सोन नदी से बालू लोडेड छह नाव सहित तीस लोग गिरफ्तार

आरा। बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा बुधवार को भी सोन नदी में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गयी। घंटों चली छापेमारी में छह बालू लोडेड नाव सहित अवैध खनन में जुटे तीस लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को भी सोन में छापेमारी कर नाव सहित 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Raid in Son-अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान

नाव पर सवार पुलिस सोन नदी में घंटों करती रही धरपकड़

मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर बुधवार की सुबह पुलिस टीम सोन में उतरी। अलग-अलग नावों पर सवार पुलिस की टीम सोन में घंटों घूम-घूमकर अवैध खनन में जुटे लोगों की धरपकड़ करती रही। इधर, काफी संख्या में पुलिस को देख अवैध खनन में जुटे नाविकों, मजदूरों और धंधेबाजों में खलबली मची रही। पुलिस के सोन नदी में उतरते ही अवैध खनन में जुटे धंधेबाज और नाविकों में भगदड़ मच गयी।

Jay

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

एसपी के निर्देश पर बुधवार को कोईलवर इलाके में सोन में चली छापेमारी

एसपी राकेश कुमार दूबे ने बताया कि बालू के अवैध खनन की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम बना कर बुधवार को भी सोन में छापेमारी की गयी। इस दौरान बालू लोडेड छह नाव जब्त किये गये। साथ ही तीस लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। टीम में कोईलवर सीओ अनुज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, खनन निरीक्षक, थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता और सीआईटी के जवान शामिल थे।

Raid in Son-Thirty people including six boats arrested

बता दें कि भोजपुर सहित कुछ जिलों में बालू खनन पर रोक लगा दी गयी है। इसके बावजूद धंधेबाजों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। इसे लेकर अक्सर खून-खराबा और फायरिंग हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुये जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें-भोजपुर में बालू घाट पर गरजी बंदूक, दो को लगी गोली, एक की मौत

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular