HomeUncategorizedकोरोना के खिलाफ जनजागरूकता के साथ हुआ दवा का छिड़काव

कोरोना के खिलाफ जनजागरूकता के साथ हुआ दवा का छिड़काव

  • हाइलाइट:Public Awareness
    • प्रचार वाहन से भजन के माध्य्म से भी लोगो को इस संक्रमण से बचने का आगाह किया जा रहा है

बिहार आरा/बिहिया: बिहिया प्रखंड अंतर्गत फिनंगी पंचायत में पिछले चार दिनों से मुखिया प्रतिनिधि मुराद हुसैन द्वारा माइक बांध चार पहिया वाहन से पंचायत के सभी गांवो में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतू लोगो को घर मे रहने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं एक दूसरे से कम से एक मीटर की दूरी बना कर रहने का अनुरोध किया जा रहा है।

Public Awareness – लोगो को इस संक्रमण से बचने का आगाह

प्रचार वाहन से भजन के माध्य्म से भी लोगो को इस संक्रमण से बचने का आगाह किया जा रहा है। श्री हुसैन का प्रचार वाहन फिनंगी पंचायत के अलावा नगर पंचायत में भी घूम रहा है  मुखिया प्रतिनिधि मुराद हुसैन ने बताया कि आज पुरे पंचायत में चुना मिश्रित कीटनाशक दवा का छिड़काव पूरे पंचायत में किया गया उन्होंने बताया कि इस महामारी में पंचायत वासी के साथ खड़ा हूं।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular