HomeUncategorizedबाहर से आने वाले सभी को निगरानी में रखा जाएगा

बाहर से आने वाले सभी को निगरानी में रखा जाएगा

  • हाइलाइट: Monitored
    • प्रत्येक पंचायत में एक विद्यालय को तैयार किया गया

बिहार आरा/शाहपुर: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर देश में लगाए गए लॉक डाउन के बाद देश के विभिन्न शहरों से मजदूरों के भारी संख्या में पलायन के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा एहतियातन कई तरह के कदम उठाए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बाहर से आने वाले सभी लोगों को प्रशासन द्वारा स्थानीय पर निगरानी में रखा जायेगा। ताकि गांव में कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी तरह से रोकी जा सके।

jay kumar

Monitored – कोलकाता से ट्रक में सवार होकर छपरा जा रहे 60 लोगो को उतारा गया

इसके लिए प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर विद्यालयों को एवं सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित किया गया है। साथ ही साथ उक्त स्थानों के लिए पदाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वही उनके आवासन के साथ-साथ भोजन का भी प्रबंध प्रशासन द्वारा किया जायेगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, सीओ रवि शंकर सिन्हा, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, कारनामेपुर ओपी प्रभारी संतोष कुमार रजक व बहोरनपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार के साथ विद्यालयों का निरीक्षण भी किया गया।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular