Homeबिहारआरा भोजपुरसमाजसेवी सूरज प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर बांटे गए वस्त्र

समाजसेवी सूरज प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर बांटे गए वस्त्र

Dularpur – गरीब व असहाय महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

खबरे आपकी Dularpur आरा। जिले के गड़हनी प्रखंड के कुरकरी पंचायत के दुलारपुर गांव में शुक्रवार को समाजसेवी सूरज प्रसाद सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई । गांव एवं प्रखंड से आये लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गयी।

पुण्यतिथि के मौके पर स्व. सूरज प्रसाद सिंह के पुत्र व मुखिया प्रतिनिधि लव कुमार सिंह, कुरकुरी पंचायत की वर्तमान मुखिया सरिता सिंह के द्वारा Dularpur में करीब दो सौ गरीब व असहाय महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया।

बता दें कि सूरज प्रसाद सिंह क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। मौके पर कामता सिंह, अदित्य नारायण सिंह, गिरिजा देवी, विजय राम, लाला सिंह, विजय ठाकुर, अनुराग, अविनाश एवं अनिका कुमारी थी।

गुरुजी ने लकड़ी के डंडे से की प्रधानाध्यापक की पिटाई, पड़े कई टांके

फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद पति ने किया विषपान

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular