HomeNewsतिलक समारोह में भाग लेने जा रहे बाप-बेटे को ट्रैक्टर ने रौंदा,...

तिलक समारोह में भाग लेने जा रहे बाप-बेटे को ट्रैक्टर ने रौंदा, बाप की मौत

Chandi Chowk Road Accident-चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक पर घटी घटना

Chandi Chowk Road Accident मृतक पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी स्व.शिवपूजन प्रसाद के 65 वर्षीय पुत्र अवधेश प्रसाद

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक पर शनिवार की शाम बेलगाम ट्रैक्टर ने तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया। हादसे में बाप की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने शहर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि बेटा जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी स्व.शिवपूजन प्रसाद के 65 वर्षीय पुत्र अवधेश प्रसाद है। वही जख्मी मृतक का बेटा प्रमोद कुमार है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव उनकी नातिन का तिलक जा रहा था। उसी तिलक समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने बेटे प्रमोद कुमार के साथ बाइक पर पीछे बैठकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव आ रहे थे। इसी बीच चांदी चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम ट्रैक्टर ने बाप-बेटे को रौंद दिया।

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सदर अस्पताल ले आये। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चांदी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

Chandi Chowk Road Accident
Chandi Chowk Road Accident

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

बताया जाता है कि मृतक परिवार में पत्नी रामदुलरी देवी, दो पुत्री निर्मला व पूजा एवं एक पुत्र प्रमोद कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक की पत्नी रामदुलारी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- पिरौंटा लूट कांडः-मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने तीन लाइनर को दबोचा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular