Homeमनोरंजनअल्लू अर्जुन का पोस्टर देखकर फैन्स कन्फ्यूज, ट्रांसजेंडर रोल की चर्चा

अल्लू अर्जुन का पोस्टर देखकर फैन्स कन्फ्यूज, ट्रांसजेंडर रोल की चर्चा

Allu Arjun poster: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का फर्स्ट पोस्टर आ गया है। फिल्म के टीजर रिलीज करने के बाद इसका पहला पोस्टर (Allu Arjun poster) भी लॉन्च किया गया। उन्हें इस बदले रूप में देखकर फैन्स भी हैरान हैं। 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। इस मौके पर मेकर्स ने सरप्राइज देते हुए टीजर और पोस्टर रिलीज किया। तेलुगू सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर ब्लॉकबस्टर मूवी का पहला पोस्टर शेयर किया है। अल्लू अर्जुन साड़ी पहने हुए हैं। उन्होंने हैवी मेकअप किया है। साथ ही गोल्ड और फूलों की ज्वैलरी पहनी है। उनके कानों में झुमके, नोज रिंग और कंगन देखे जा सकते हैं।

Allu Arjun poster: फैन्स कन्फ्यूज,ट्रांसजेंडर रोल की चर्चा

फैन्स लंबे समय से फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे। टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है जिसमें यह जवाब भी मिल गया कि आखिर ‘पुष्पा है कहां?’ जहां टीजर को लेकर उत्सुकता दिखी तो वहीं पोस्टर देखकर फैन्स कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर अल्लू अर्जुन ने यह लुक क्यों अपना रखा है। कई यूजर्स ने तो उनकी तुलना ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी से की। कुछ ने यह भी लिखा कि हो सकता है ‘पुष्पा 2’ में एक्टर ने ट्रांसजेंडर का रोल किया है।

‘पुष्पा’ को सुकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है। पहला पार्ट दिसंबर 2021 में रिलीज किया गया था। ‘पुष्पा 2’ इस साल के आखिर तक आ सकता है। हालांकि बीच में ये खबरें भी आईं कि फिल्म की रिलीज डेट अगले साल तक के लिए टाली जा सकती है क्योंकि सुकुमार कुछ सीन्स से खुश नहीं है। जो सीन शूट भी हुए हैं वह उसमें बदलाव चाहते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ में साई पल्लवी ने भी उन्हें ज्वॉइन किया है।

ईटाइम्स ने बीते महीने एक रिपोर्ट में बताया था कि सुकुमार चाहते हैं कि बॉलीवुड का कोई बड़ा एक्टर इसमें कैमियो करे। इनमें कोई एक खान एक्टर और अजय देवगन का नाम चर्चा में है। अभी तक मेकर्स की ओर से इस पर जानकारी नहीं आई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular