Homeमनोरंजनहाथों में लालटेन: नीसा की एडवांस बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज इंटरनेट पर...

हाथों में लालटेन: नीसा की एडवांस बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज इंटरनेट पर छाए

Nysa devgan birthday celebrate: अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा देवगन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। वो 20 अप्रैल को 19 साल की हो जाएंगी। इससे पहले उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके दोस्त ओरहान उर्फ ओरी ने सोशल मीडिया पर नीसा की एडवांस बर्थडे सेलिब्रेशन की ढेर सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

नीसा देवगन और उनके दोस्तों ने सूर्यगढ़ में बहुत इंजॉय किया। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ये फोटोज खुद बयां कर रही हैं। पहली फोटो में सभी हाथों में लालटेन लेकर फुल मून के सामने पोज दे रहे हैं। उनके पीछे नदी भी है, जिस पर चांद की रोशनी पड़कर नजारा और भी खूबसूरत हो गया है। उसी नदी के किनारे, पेड़ के नीचे इन दोस्तों की महफिल भी सजी। चांद की रोशनी, ठंडी हवा, म्यूजिक और टेंट के नीचे दोस्तों की महफिल। इसके साथ ही सभी ने लोक संगीत भी खूब इंजॉय किया।

Nysa devgan birthday celebrate:ओरी ने रात की एक छोटी-सी क्लिप भी एड की, जिसमें सभी दोस्त नीसा के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं। नीसा बहुत खुश नजर आ रही हैं और चॉकलेट केक के सामने बैठी हुई हैं। जैसे ही दोस्तों ने गाना बंद किया, उन्होंने केक काटा। इससे पहले दिन में ओरी ने अपनी डेजर्ट सफारी की कुछ झलकियां शेयर की थीं।

नीसा सहित सभी ऊंट की सवारी के लिए गए थे। उन्होंने रेत के टीलों को एक्सप्लोर किया और आउटडोर एरिया में दोपहर में लंच का लुत्फ उठाया। नीसा, अजय और काजोल की पहली संतान हैं। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम युग है। नीसा फिलहाल स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular