HomeNewsअंतरराष्ट्रीयसुखोई में उड़ान: पायलट अवतार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दुश्मनों को...

सुखोई में उड़ान: पायलट अवतार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दुश्मनों को कड़ा पैगाम

President Draupadi Murmu in pilot avatar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पायलट रूप में नजर आईं। राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आईं। यह नजारा था असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन का, जहां राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरी। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया।

रमजान
रमजान

सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी। एयरफोर्स ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट और भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बनाए थे दो रिकॉर्ड

President Draupadi Murmu in pilot avatar: मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थीं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल ने उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो गई हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर असम में हैं महामहिम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के असम दौरे पर हैं। महामहिम 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं. पहले दिन उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन किया। इसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाई। शुक्रवार को दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्घाटन किया और उसके बाद गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने पर आयोजित जश्न में शामिल हुईं.

राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर हैं। शनिवार को गुवाहाटी से राष्ट्रपति तेजपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पहुंची। यहां पर एयर मार्शल एसपी धारकर ने सुप्रीम कमांडर का स्वागत किया। देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद द्रौपदी मुर्मू का असम का यह दूसरा दौरा है

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular