Thursday, February 19, 2026
No menu items!
HomeNewsआरा जंक्शन पर महिला चोर से रहें सावधान

आरा जंक्शन पर महिला चोर से रहें सावधान

Female Thief-पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्री का पर्स खोल लाखों के जेवर उड़ाये

आरा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय महिला चोर ने घटना को दिया अंजाम

भीड़ का फायदा उठा महिला चोर ने पर्स के चेन खोल उड़ा लिये गहने

सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोर की पहचान करने में जुटी रेल पुलिस

आरा बक्सर-फतुहा मेमू स्पेशल ट्रेन में एक महिला यात्री का पर्स खोल लाखों के जेवर की चोरी कर ली गयी। यह घटना आरा जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से उतरने के दौरान हुई। भीड़ का लाभ उठा एक महिला चोर द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसे लेकर महिला यात्री के भाई उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी महावीर कुमार द्वारा रेल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महावीर कुमार शुक्रवार को अपनी बहन और दो साल के भांजे के साथ टूड़ीगंज से ट्रेन (गाड़ी संख्या 03262) से आरा आ रहा था। सुबह करीब सात बजे ट्‌रेन आरा जंक्शन पहुंची। उसकी बहन गोद में भांजे को लेकर उतरने का प्रयास कर रही थी। उसकी बहन के हाथ में पर्स भी था। ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ थी। गेट के पास गोद में बच्चा लिये एक महिला (Female Thief) धक्का-मुक्की करते उसको दबाने लगी। उसका कहना था कि जल्दी उतरो नहीं, तो ट्रेन खुल जायेगी। ट्रेन से उतरने के बाद उसकी बहन के पर्स खुला था और सोने की चेन, अंगूठी, झूमका मंगलसूत्र और बाली गायब था। तब उस महिला पर जेवर चोरी करने का संदेह हुआ। उसके बाद रेल पुलिस को सूचना दी गयी। रेल पुलिस जंक्शन पर लगे सीसीटीवी के फुटेज जरिये Female Thief महिला चोर की पहचान करने में जुटी है। इसके लिये सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

पढ़ें-बापू के ऐतिहासिक भोजपुर आगमन को सौ वर्ष हुए पूरे

यात्री का पर्स चुरा कर भाग रही महिला चोर गिरफ्तार

Female Thief
Female Thief

Female Thief-आरा रेल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लेडिज पर्स भी मिला है। उसमें 210 रुपये और एक मोबाइल मिला है। गिरफ्तार महिला चोर पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के जनकपुर परसा दंगल गांव की सुनीता पासी है। उसे पूर्वी फूट ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस के अनुसार वह एक महिला यात्री का पर्स चोरी कर भाग रही थी। आरपीएफ पोस्ट के सिपाही श्याम सुंदर यादव ने उसे पकड़ लिया।

पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

बता दें कि आरा जंक्शन सहित सभी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनायें बढ़ गयी है। अभी कुछ दिन पहले ही बिहिया इलाके में यूपी के एक युवक का बैग छीन लिया गया था। छीना-झपट में यात्री की ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी थी। वैसी ही घटना कुछ दिन पहले आरा जंक्शन पर भी हुई थी। सासाराम जाने वाली ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल छीन लिया गया था। मोबाइल बचाने में उक्त यात्री भी ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया था। हालांकि रेल पुलिस समय-समय पर चोरों को गिरफ्तार भी करती रहती है। इसके बावजूद इस तरह की घटनायें थम नहीं रही है।

पढ़ें-एनकाउंटर में मारा गया हीरो बनने की राह पर चल पड़ा मोस्ट वांटेड कुख्यात छोटू मिश्रा 

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular