Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारआम के पेड़ पर ईट्ट मारने को दो पक्षों के बीच मारपीट...

आम के पेड़ पर ईट्ट मारने को दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग

फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगो को दबोचा

एक देशी रायफल, एक देशी कट्टा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद

तरारी थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव में शनिवार की सुबह आम के पेड़ पर ईट्ट मारने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। उसे इलाज के तरारी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

गोली युवक के बायें हाथ में केहुनी के पास लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक देसी राइफल एक देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक शंकरडीह गांव निवासी रामचंद्र सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह है। जख्मी के अनुसार गांव के ही उपेंद्र सिंह से रास्ते को लेकर विवाद चला रहा है। आज सुबह चचेरे भाई ने उपेंद्र सिंह के आम के पेड़ पर ईट्ट मार दिया। इसके बाद उपेंद्र सिंह द्वारा उसकी पिटाई की जा रही थी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

अरवल से बिहिया आया चावल, लेकिन कैसे.? पुलिस जांच में जुटी

इसकी जानकारी मिलने पर सुनील सिंह एवं उसके चाचा वहां पहुंचे और बच्चे को छुड़ाने लगे। तभी उपेंद्र सिंह द्वारा फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से सुनील सिंह जख्मी हो गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलते ही तरारी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में उपेंद्र सिंह, विपिन सिंह, जगदीश सिंह एवं मणिशंकर कुमार हैं।

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

अपराधियों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा गोली व खोखा भी बरामद

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular