HomeNewsRamnagar Shootout : युवक को गोली मारने में प्राथमिकी दर्ज

Ramnagar Shootout : युवक को गोली मारने में प्राथमिकी दर्ज

Ramnagar Shootout : रामनगर गोलीकांड में आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

खबरे आपकी Ramnagar shootout आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में बुधवार को युवक को गोली मारे जाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उत्तम कुमार के फर्दबयान पर नामजद केस किया गया है। उसमें एक नामजद और दो अज्ञात आरोपित किया गया है। पूर्व में सरस्वती पूजा के दिन विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। अब पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। इसके लिये छापेमारी की जा रही है।

jay kumar

बता दें कि बुधवार की शाम मोहल्ले से ही क्रिकेट खेल कर लौट रहे उत्तम को। अपाची बाइक पर सवार तीन लोगों द्वारा द्वारा रास्ते में घेर कर गोली मार दी गयी थी। जख्मी युवक मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के छोटकी खंड़ाव गांव निवासी राजेश राय का 25 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार है। वह आरा शहर के रामनगर मोहल्ले में अपने मकान में रहता है और पढ़ाई करता है। उसने बताया था कि सरस्वती पूजा के दिन मोहल्ले में ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें वह बीच-बचाव करने गया था। उसको लेकर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से विवाद चला आ रहा था। उसी विवाद में उसे गोली मारी गयी है।

Ramnagar shootout
Ramnagar shootout

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular