Homeआरा भोजपुरगड़हनीबारात में फायरिंग, भोजपुर में पांच को लगी गोली, किशोर सहित दो...

बारात में फायरिंग, भोजपुर में पांच को लगी गोली, किशोर सहित दो की मौत

भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार की रात एक बारात में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी।

Firing in Laharpa village: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार की रात एक बारात में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी।

  • हाइलाइट्स: Firing in Laharpa village
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव की रविवार रात की घटना
    • घटना के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस
    • थार और दूसरी कार सटने के विवाद में फायरिंग की चर्चा
    • घायलों में दो की स्थिति नाजुक, सभी का चल रहा इलाज

आरा: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार की रात एक बारात में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। उसमें गोली लगने से किशोर सहित दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर से जख्मी हो गए। घायलों में दो की स्थिति काफी नाजुक बनी है। मृत युवक लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार और लवकुश बताया जे रहे हैं। घायलों में उसी गांव का अप्पू कुमार, पंकज कुमार और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव का निवासी अक्षय सिंह है। इनमें कुछ घायलों का इलाज सदर और कुछ का निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा चल रही है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ में जुट गई है। एएसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की।

एसपी राज ने बताया कि अभी तक एक की मौत और चार लोगों को गोली लगने की बात सामने आयी है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान और धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।‌ इधर, फायरिंग में मौत और चार लोगों के जख्मी होने की घटना से बारात में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। बाराती और साराती भाग खड़े हुए। द्वारपूजा कार्यक्रम में बिघ्न पड़ गया।

ग्रामीणों सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात लहरपा गांव निवासी किसान सलाहकार कमलेश कुमार के घर बारात आयी थी। लड़की के दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ लोग एक थार गाड़ी से पहुंचे। गली संकीर्ण होने के कारण थार और दूल्हे आपस में सट गई। उसमें थार के शीशा टूट गये। उससे गुस्साए थार सवार लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। उसमें पांच लोगों को गोली लग गई। उसमें एक की मौत हो गई।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular