HomeNewsआरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

  • जख्मी युवक को सीने और गर्दन में लगी गोली
  • मामला दो पक्षों में उपनाम पुकारे जाने के विवाद का

Prince shot आरा: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहार बस स्टैंड (Sahar bus stand) के समीप शनिवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक (Prince shot) की पहचान सहार के कोरन डिहरी गांव निवासी विनोद पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार (20 वर्ष) के रुप में की गई है। गोली उसके सीने और गर्दन में लगी है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक डॉ. विकास सिंह के द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हमलावर एक बाइक पर सवार थे। उनकी संख्या दो बताई जा रही है। उपनाम पुकारे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच वाद-विवाद होने की बात सामने आ रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular