Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeभोजपुरबरहाराबाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए मसीहा बनी पूर्व विधायक आशा...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए मसीहा बनी पूर्व विधायक आशा देवी

Asha Devi – Barhara: कहते है जो दुख में आपका साथ दे वही आपका अपना है। भोजपुर जिले में बाढ़ की तबाही से आरा, बड़हरा और शाहपुर का क्षेत्र प्रभावित है।

  • हाइलाइट : Asha Devi – Barhara
    • लगातार कर रही बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद
    • इचरी पंचायत के मानी राय टोला में कटाव का किया निरीक्षण
    • बोली-डिप्टी सीएम आरा पहुंचे लेकिन बाढ़ व कटाव का नही किया निरीक्षण
    • डिप्टी सीएम का अधिकारियों संग बैठक कर, बाढ़ पीड़ितों का हाल ना जानना दुर्भाग्यपूर्ण

आरा/बड़हरा। कहते है जो दुख में आपका साथ दे वही आपका अपना है। भोजपुर जिले में बाढ़ की तबाही से आरा, बड़हरा और शाहपुर का क्षेत्र प्रभावित है। ऐसे में लोग अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर परेशान तो है ही, ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत है, जिनके सामने दो वक्त की रोटी की भी समस्या बनी हुई है।

इस विपदा की घड़ी में बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी लगातार लोगों की मदद करते सुबह से लेकर देर शाम तक बाढ़ प्रभावित गांवों में नजर आ रही है। हालांकि बाढ़ का पानी कम तो जरूर हो रहा है। लेकिन लोगों की समस्या समाप्त होती नही दिख रही है। ऐसे में आशा देवी एक मशीहा की तरह लोगों की हमदर्द बनकर उनके बीच अपने टीम के साथ पहुँच रही है। जहां लगातार पांचवे दिन भी उन्होंने बागडोर संभालते हुए बड़हरा पश्चिमी भाग में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान नरगदा, सोहरा, बलुआ, खवासपुर, बभनगावा, पोखरा, यादव टोला, बभंगावा समेत अन्य गांवों में जाकर खाद्य सामग्री के साथ जरूरतमंदों के बीच आर्थिक मदद भी की।वही इस क्रम में इचरी पंचायत के मानी राय के टोला कटाव का निरीक्षण करने भी पूर्व विधायक आशा देवी पहुँची। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुई। वही अविलंब सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता जल विभाग से बात कर कटाव के रोकने के लिए व्यवस्था करने की मांग की।

पूर्व विधायक आशा देवी ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भोजपुर दौरे पर हैं। लेकिन बड़हरा के बाढ़ इलाकों का दौरा नही कर ईचरी पंचायत के मानी राय का टोला राय के टोला का कटाव का निरीक्षण नही कर, अधिकारियों से मिलकर पटना वापस जाना यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर अरुण सिंह, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, बेगन प्रसाद, हरिद्वार पांडे, बलुआ पंचायत समिति मुन्ना प्रसाद चंद्रवंशी, खवासपुर के वार्ड रमाकांत, मुखिया राहुल पांडेय, काशी पांडेय, रिंकू सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular