Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं के मुख्य सड़क पर सजने लगी दुकानें, जाम की समस्या...

शाहपुर नपं के मुख्य सड़क पर सजने लगी दुकानें, जाम की समस्या बनी नासूर

शाहपुर नगर पंचायत की मुख्य सड़क किनारे लगने वाला बाजार समय के साथ अव्यवस्थित और अनियोजित होती जा रही है।

Traffic jam – Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत की मुख्य सड़क किनारे लगने वाला बाजार समय के साथ अव्यवस्थित और अनियोजित होती जा रही है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Traffic jam – Shahpur
    • नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण मुख्य सड़क पर लग रहा बाजार

Traffic jam – Shahpur आरा: शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य सड़क पर बाजार लगने के कारण यातायात व्यवस्था चिंताजनक हो गई है। नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण मुख्य सड़क पर ठेला लगाकर सामानों की विक्री न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी एक खतरा पैदा कर रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है और आम नागरिकों का जीवन संकट में डाला जा रहा है। पूर्व में हुई बड़ी घटना के बावजूद भी नगर प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है।

शाहपुर नगर पंचायत की मुख्य सड़क किनारे लगने वाला बाजार समय के साथ अव्यवस्थित और अनियोजित होती जा रही है। जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर प्रशासन से अनुरोध किया, इसके बावजूद केवल जुर्माना एवं सख्त निर्देश देकर नगर प्रशासन की अनदेखी से यह स्पष्ट होता है कि नगर प्रशासन स्थानीय समस्याओं के प्रति कितनी संवेदनशील है। उचित नियंत्रण के बिना, शाहपुर नगर पंचायत की अव्यवस्थित स्थितियाँ न केवल व्यापारियों के लिए, बल्कि नागरिकों के लिए भी चुनौती बन गई हैं।

लोगों के अनुसार नगर प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाले। सड़कों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए नियमावली के तहत व्यवस्थाएँ की जाएं, ताकि बाजार का संचालन सुधर सके और नागरिकों की परेशानियों का निराकरण हो सके। इधर, नपं द्वारा बैगर रशीद के बाजार वसूली से जाम और घोटाला की चर्चा भी खूब हो रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular