HomeNewsगड़हनी भोजपुर का टॉप-10 अपराधी अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

गड़हनी भोजपुर का टॉप-10 अपराधी अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Gadhani top 10 criminals: हाथ में अवैध हथियार लेकर लहरा रहें गड़हनी थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी मुन्ना पाण्डेय उर्फ अखिलेश पाण्डेय को भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • हाइलाइट :-
    • भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र का टॉप-10 अपराधी
    • मुन्ना पाण्डेय उर्फ अखिलेश पाण्डेय हथियार के साथ गिरफ्तार

Gadhani top 10 criminals आरा: भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र का टॉप-10 अपराधी मुन्ना पाण्डेय उर्फ अखिलेश पाण्डेय को भोजपुर पुलिस टीम ने अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

भोजपुर पुलिस अधीक्षाक ने बतलाया की गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि गड़हनी थानान्तर्गत ग्राम बराप में शिव मंदिर के पास मुन्ना पाण्डेय उर्फ अखिलेश पाण्डेय पेo- मंतेश्वर पाण्डेय जो गड़हनी थाना का टॉप-10 अपराधी है, हाथ में अवैध हथियार लेकर लहरा रहा है।

पुलिस को मिली गुप्त सुचना के आधार पर उक्त आसूचना का सत्यापन एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक सह–अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, गड़हनी थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

एसपी ने कहा की गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर अपराधकर्मी मुन्ना पाण्डेय उर्फ अखिलेश पाण्डेय पेo–मंतेश्वर पाण्डेय सा० – बराप थाना – गड़हनी जिला – भोजपुर को गिरफ्तार किया गया तथा उसका विधिवत् तलासी लिया गया तो उसके पास से 01 देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस, 01 मोबाईल एवं 9800/- रूपये नगद बरामद किया गया हैं।

इस संबंध में गड़हनी थाना कांड सं0-160/23 दिनांक – 13.10.23 धारा-25 ( 1 – बी) ए / 26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular