Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड सूबेदार को पेट में मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड सूबेदार को पेट में मारी गोली

Chaurasni Bhojpur Crime News: रिटायर्ड सूबेदार के परिजनों ने बताया कि आरोपी पक्ष से दो वर्षों से 15 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह यह अकेले बधार में गए थे। इस दौरान आरोपित पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर पहले से घात लगाए बैठे हुए थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे तो उन पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उन्हें पेट में गोली लग गई।

  • हाइलाइट :-
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजरागंज ओपी अन्तर्गत चौरसनी गांव
    • दो वर्षों से 15 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

Chaurasni Bhojpur Crime News आरा/भोजपुर: खेत जोतने को लेकर विवाद को लेकर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजरागंज ओपी अन्तर्गत चौरसनी गांव में शनिवार की सुबह हथियारबंद आरोपियों ने एक रिटायर्ड सूबेदार को गोली मार दी। गोली लगने से घायल सेवानिवृत्त सूबेदार 60 वर्षीय रामाधार सिंह चौरसनी गांव निवासी सीताराम सिंह के पुत्र हैं। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी से पूरी घटना की जानकारी ली।

इधर, रिटायर्ड सूबेदार के परिजनों ने बताया कि आरोपी पक्ष से दो वर्षों से 15 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह यह अकेले बधार में गए थे। इस दौरान आरोपित पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर पहले से घात लगाए बैठे हुए थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे तो उन पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उन्हें पेट में गोली लग गई।

इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, स्वजन उन्हें पटना नहीं ले जाकर आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

इधर, गोली से जख्मी रिटायर्ड सूबेदार का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी बुजुर्ग को गोली पेट में लगी थी। गोली लगने से उनका खून काफी बह गया था। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। अभी मरीज की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular