HomeNewsबिहाररघुनाथपुर रेल हादसे में जख्मी यात्रियों के मददगार बने पूर्व विधायक अरुण...

रघुनाथपुर रेल हादसे में जख्मी यात्रियों के मददगार बने पूर्व विधायक अरुण यादव

Arun Yadav – Raghunathpur accident: मुस्तैदी से मानव धर्म निभा रहें पूर्व विधायक इस दौरान विधायक अलग-अलग अस्पतलों में भर्ती जख्मियों का हालचाल ले रहे थे तथा आवश्यक्तानुसार उन्हें जरूरी मेडिसीन, सामग्रियां और आर्थिक मदद भी उपलब्ध करा रहे थे।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • पूर्व विधायक अरुण यादव जख्मी यात्रियों के लिए फरिश्ता बनकर उभरे
    • जख्मियों को जरूरी मेडिसीन, सामग्रियां और आर्थिक मदद भी उपलब्ध करा रहे थे

Arun Yadav – Raghunathpur accident: बक्सर-आरा रेलखंड पर रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार की रात नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहा। ट्रेन हादसे में जख्मी यात्रियों की मदद कर हर कोई इंसानियत का फर्ज निभा रहा था।

वही संकट की इस घड़ी में भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा के राजद पूर्व विधायक अरुण यादव जख्मी यात्रियों के लिए फरिश्ता बनकर उभरे। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में इलाजरत जख्मियों को खाने-पीने की वस्तुओं के साथ आर्थिक मदद भी की।

विदित रहें की रघुनाथपुर स्टेशन के पास नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के बेटपरी होने की सूचना पूरे देश में आग की तरह फैल गई। घटना के वक्त संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव अपने पिता के एक दिन पहले हुए श्राद्ध से निवृत होकर अपने क्षेत्रीय लोगों से बातचीत कर रहे थे।

तभी दूरभाष पर जैसे ही उन्हें नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली, अचानक वे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हो गए। कार्यकर्ताओं के साथ वे स्वंय् राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।

मुस्तैदी से मानव धर्म निभा रहें पूर्व विधायक इस दौरान विधायक अलग-अलग अस्पतलों में भर्ती जख्मियों का हालचाल ले रहे थे तथा आवश्यक्तानुसार उन्हें जरूरी मेडिसीन, सामग्रियां और आर्थिक मदद भी उपलब्ध करा रहे थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular