Homeआरा भोजपुरअगिआंवसड़क हादसे में राजद प्रखंड अध्यक्ष की मौत

सड़क हादसे में राजद प्रखंड अध्यक्ष की मौत

अरवल-पटना वैकल्पिक मार्ग पर गुरुवार की सुबह जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के ताजन विगहा गांव के पास एक कार दुर्घटना में राजद प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार की मौत हो गई।

Gautam – Agiaon: मृतक की पहचान भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। गौतम भोजपुर जिले के अगिआंव के राजद प्रखंड अध्यक्ष थे।

  • हाइलाइट :Gautam – Agiaon
    • पेड़ से टकराई कार, भोजपुर के अगिआंव राजद प्रखंड अध्यक्ष की मौत, दो जख्मी

पटना/अरवल: अरवल-पटना वैकल्पिक मार्ग पर गुरुवार की सुबह जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के ताजन विगहा गांव के पास एक कार दुर्घटना में राजद प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डॉयल 112 की की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक की मौत, दो लोग घायल : मृतक की पहचान भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। गौतम भोजपुर जिले के अगिआंव के राजद प्रखंड अध्यक्ष थे। दोनों घायल युवक प्रिंस कुमार और सोनू कुमार उनके रिश्तेदार हैं, जो अरवल जिले के कलेर बाजार के रहने वाले हैं।

रिसेप्शन पार्टी से लौटने के दौरान हादसा : बुधवार की रात अपने फुफेरे भाई की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए गौतम कार से कलेर बाजार आए थे, गुरुवार की अल सुबह वहां से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान वो खुद ही गाड़ी चला रहे थे। अरवल-पटना नहर रोड में ताजन विगहा गांव के पास उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार उनके दो अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।

घर में पसरा मातम : घटना की सूचना मिलते ही मृतक व घायलों के घर में कोहराम मच गया। रोती बिलखती गौतम की पत्नी स्वीटी कुमारी ने बताया कि 26 नवंबर को उनके फुफेरे भाई प्रिंस कुमार की शादी भोजपुर जिले के रतन गांव में संपन्न हुई थी, 27 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी थी, जिसमें शामिल होने के लिए पति बुधवार को घर से गए थे। लौटते वक्त कार पेड़ टकराई गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। गौतम का एक तीन वर्षीय पुत्र है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में परिवार, ग्रामीणों व राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। पूरा माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। वहीं घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular