Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeट्रेंडिंग न्यूज़ट्रेंडिंग न्यूजपूर्व मुखिया को गोली मारने के लिये सुपारी देकर हायर किये गये...

पूर्व मुखिया को गोली मारने के लिये सुपारी देकर हायर किये गये थे छह बदमाश

Gayanath Shooting-पूर्व की रंजिश में पूर्व मुखिया को मारी गयी थी गोली, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

जगदीशपुर थाना के असनी गांव के पास से पकड़े गये बदमाश

बदमाशों के पास से एक दसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल बरामद

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरनहीं गांव निवासी पूर्व मुखिया गयानाथ यादव को पूर्व की रंजिश में गोली मारी गयी थी। इसके लिये सुपारी देकर अपराधियों को हायर किया गया था। पुलिस ने गोली मारने में शामिल दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधियों में चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर निवासी प्रिंस कुमार सिंह उर्फ प्रिंस यादव और जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां मठिया गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह शामिल हैं। इन अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। दोनों को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने सुपारी लेकर पूर्व मुखिया को गोली मारे जाने की बात स्वीकार की है। एसपी विनय तिवारी ने यह जानकारी दी।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को पूर्व मुखिया को गोली मारे जाने के बाद जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में टीम बना कर अनुसंधान शुरू की गयी। तकनीकी व वैज्ञानिक जांच के आधार पर प्रिंस कुमार सिंह को असनी पुल के पास से लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में घटना की पूरी कहानी बता दी। तब उसकी निशानदेही पर विमवां गांव से पिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गोली मारने में शामिल पांच अन्य अपराधियों को भी चिन्हित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। टीम में नगर थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, जगदीशपुर के प्रभारी थाना इंचार्ज सौरभ कुमार, दारोगा दिलीप कुमार निराला, डीआईयू के अवधेश कुमार और सुदेश कुमार शामिल थे।

सुपारी देने में पूर्व में गोली से जख्मी लोजपा के एक नेता का आ रहा नाम

Gayanath Shooting पूर्व मुखिया को गोली मारने के लिये सुपारी देने में लोजपा के एक नेता का नाम आ रहा है। गोली मारने में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने के बाद एसपी द्वारा इसकी जानकारी दी गयी। एसपी ने बताया कि पूर्व मुखिया पैसे के लेनदेन का काम करते हैं। कुछ समय पहले इसी विवाद में प्रेमचंद्र यादव को गोली मारी गयी थी। तब जख्मी द्वारा केस नहीं किया गया था। उसी का बदला लेने के लिये प्रेमचंद्र यादव द्वारा पूर्व मुखिया पर हमला कराया गया था। इसके लिये सुपारी देकर अपराधियों को बुलाया गया था। एसपी ने बताया कि इस मामले में प्रेमचंद्र यादव को भी आरोपित किया जा रहा है। बता दें कि इसी साल मार्च महीने में लोजपा नेता प्रेमचंद यादव को गोली मार दी गयी थी। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे।

पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

कार्ड बांट कर लौट रहे पूर्व मुखिया को एनएच पर मारी गयी थी गोली

Gayanath Shooting-हरनहीं गांव निवासी विमवां पंचायत के पूर्व मुखिया गया नाथ यादव को 25 अगस्त की शाम गोली मार दी गयी थी। आरा-मोहनियां हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पूर्व मुखिया को गोली मारी गयी थी। तब पूर्व मुखिया जगदीशपुर से मां की पुण्य तिथि का कार्ड बांट कर बेटे के साथ बाइक से लौट रहे थे। तभी ओवरटेक कर बाइक सवार अपराधियों द्वारा उन पर गोलियां चलायी गयी थी। उसमें पूर्व मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी। उसे लेकर चरपोखरी थाना क्षेत्र के इंग्लिश निवासी अजय यादव सहित पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुये एसपी द्वारा स्पेशल टीम बनायी गयी थी। इसके अलावे उनके द्वारा खुद भी तफ्तीश की गयी थी। 

Gayanath Shooting

हथियार बरामगी में प्रिंस यादव के खिलाफ प्राथमिकी

हथियार बरामदगी के मामले में प्रिंस कुमार सिंह उर्फ प्रिंस यादव के खिलाफ जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी की गयी है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों की अपराधिक रेकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। वहीं हथियार बरामदगी को लेकर प्रिंस कुमार सिंह के खिलाफ जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular