HomeNewsभोजपुर में लोजपा के प्रदेश सचिव को मारी गोली

भोजपुर में लोजपा के प्रदेश सचिव को मारी गोली

Premchand Yadav : जगदीशपुर थाना के कुसुम्हा पुल के पास रात की वारदात

खबरे आपकी बिहार/आरा:- जगदीशपुर के आयर थाना क्षेत्र के कुसुम्हां पुल के समीप बुधवार की देर रात बदमाशों ने लोजपा नेता Premchand Yadav को गोली मार दी। गोली उनके गर्दन में पीछे से लगी हुई थी। जो अंदर फंसी थी। उनका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

jay kumar

डॉ. विकास ने ऑपरेशन कर निकाला गोली का बुलेट

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा शहर के चर्चित डा. विकास सिंह दवरा ऑपरेशन कर गोली का बुलेट निकाल दी गयी है। जख्मी जगदीशपुर प्रखंड के कुसुम्हा निवासी प्रेमचंद यादव हैं। वह लोजपा के नेता हैं। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

पढ़े:- बूटन के भतीजे को मारी गयी पांच गोलियां

शहर के बाबू बाजार के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि लोजपा नेता बुधवार की रात कीतापुर गांव से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी कुसुम्हां पुल के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनको गोली मार दी। डाक्टर विकास ने बताया कि जख्मी को एक गोली गर्दन में पीछे से लगी थी, जो अंदर फंस गयी थी। तकरीबन डेढ़ से दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद गोली का बुलेट निकाल लिया गया है। मरीज को 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। स्थिति अभी ठीक है।

famous Dr. Vikas Singh fired a bullet
चर्चित डा. विकास सिंह ने निकाली बुलेट

पढ़े:- बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार छीन ले गये रूपये, सुराग पाने में जुटी पुलिस

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular