HomeNewsकुख्यात बूटन चौधरी के भतीजे की गोली मार कर हत्या, दोस्त घायल

कुख्यात बूटन चौधरी के भतीजे की गोली मार कर हत्या, दोस्त घायल

Shot Two in Ara : बूटन के भतीजे को मारी गयी पांच गोलियां

SP बोले: गैंग की दुश्मनी की बात आ रही सामने, की जा रही तफ्तीश

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Shot Two in Ara आरा शहर में बुधवार को दिनदहाडे़ जेल में बंद कुख्यात बूटन चौधरी के भतीजे सहित दो लोगों को गोली मार दी गयी। इसमें बूटन चौधरी के भतीजे दीपू चौधरी की पटना में मौत हो गयी। उसको काफी करीब से पांच गोलियां मारी गयी थी। उसके दोस्त अजय चौधरी को हाथ में एक गोली लगी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दीपू चौधरी को कुछ दूर तक खदेड़ने के बाद गोली मारी गयी है। वारदात नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक और सर्किट हाउस के बीच हुई। मृतक और घायल दोनों उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के रहने वाले हैं। हमलावरों की संख्या दो बतायी जा रही है।

छानबीन में जुटी पुलिस को घटनास्थल से मिली दो गोली और चार खोखे

Shot Two in Ara इधर, दिनदहाडे़ ताबड़तोड़ फायरिंग और दो युवकों को गोली मारे जाने की घटना से शहर में सनसनी मच गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी। जांच में जुटी पुलिस को घटनास्थल से दो गोली और चार खोखे भी मिले हैं। घटना का कारण दो गुटों की पुरानी अदावत बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बूटन चौधरी की हत्या के एक मामले में कोर्ट में पेशी थी। दीपू चौधरी उनसे मिलने कोर्ट गया था। दोपहर में वह दोस्त अजय के साथ बाइक से लौट रहा था। तभी पकड़ी चौक के समीप हमला कर दिया गया। दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी। इसमें अजय चौधरी को गोली लगी। उसके बाद दीपू को खदेड़ कर गोली मार दी गयी।

police-Shot Two in Ara

पढ़े:- बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार छीन ले गये रूपये, सुराग पाने में जुटी पुलिस

बूटन के भतीजे को मारी गयी पांच गोलियां, इलाज के लिये पटना ले जाने में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दीपू चौधरी और अजय चौधरी रमना-रोड में पकड़ी चौक के पास फल खरीद रहे थे। तभी दोनों पर हमला कर दिया गया। इस दौरान दोनों पर फायरिंग की जाने लगी। इसमें अजय के हाथ में गोली लग गयी। तब उसने भाग कर किसी तरह जान बचायी। वहीं फायरिंग होते ही दीपू चौधरी भी बाइक छोड़ भागने लगा। इस पर हमलावरों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। इस क्रम में वह सर्किट हाउस रोड में एक नाले में जा गिरा। उसके बाद बदमाशों ने उसे ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सिर और गर्दन में कंठ के पास गोली लगी है।

Shot Two in Ara सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और अपराधियों की पहचान शुरू कर दी गयी। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत भी अस्ताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिये सीसीटीवी खंगाल रही है।

पढ़े:- दाखिल खारिज करने के नाम पर ऑफिस में रिश्वत ले रहा था सीआई

SP बोले: गैंग की दुश्मनी, मामले की हो रही छानबीन

आरा। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। शुरुआती जांच में गैंग की दुश्मनी की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। अपराधियों की संख्या दो बतायी जा रही है। धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular