Friday, April 18, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बच्ची गंभीर

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बच्ची गंभीर

बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव की घटना

आरा (मो. वसीम)। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में मंगलवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 4 वर्षीया बच्ची की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची पैगा गांव निवासी सहेन्द्र यादव की 4 वर्षीया पुत्री रिया कुमारी है। बताया जाता है कि आज सुबह तेज बारिश के दौरान वह घर के बाहर खेल रही थी। जहां पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा था। उसी दौरान जमीन पर गिरे तार में उसका हाथ स्पर्श कर गया। इससे वह विद्युत करंट की चपेट में आ गई।

Bharat sir
Bharat sir

दोहरा हत्याकांडः मुख्य आरोपित को पुलिस ने दबोचा

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular