Homeस्वास्थ्यस्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान की हुई शुरुआत

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान की हुई शुरुआत

Leprosy awareness: कुष्ठ जागरुकता की स्वास्थ्य कर्मियों ने ली सपथ

jay kumar

खबरे आपकी बिहार आरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. केएन सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी कर्मियों को शपथ दिलाया।

Leprosy awareness: जन्म के बाद के दाग व धब्बे: कुष्ठ रोग जड़ से ख़त्म करें

मौेके पर डाॅ. केएन सिन्हा ने कहा कि एक नारा है। कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाना है। शरीर के किसी भी भाग पर जन्म के बाद के दाग व धब्बे है। जिनमें दर्द व खुजली नही हो। वह कुष्ठ रोग हो सकता है। मौके पर सभी कर्मियों ने बापू महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामजी बाबू, सुरेश सिंह, रविंद्र जी, दिनेश जी, आलोक जी, राणा जी, तारकेश्वर, दीपक कुमार चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट किरण और लेप्रोसी के चिकित्सा पदाधिकारी तथा संतोष जी, विनय जी आदि अनेकों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular