Sunday, May 11, 2025
No menu items!
Homeराजनीतबिहार में पार्टी का विस्तार करना मुख्य उद्देश्य-संजय सिंह

बिहार में पार्टी का विस्तार करना मुख्य उद्देश्य-संजय सिंह

LJP (Ramvilas) जिला संगठन मंत्री के पद पर उपेंद्र सिंह एवं एससी/एसटी के जिलाध्यक्ष पद पर मनोज पासवान का हुआ मनोनयन

आरा शहर स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को लोजपा (रा) द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान लोजपा (रा) के बिहार संगठन मंत्री संजय सिंह ने भोजपुर जिले के संगठन मंत्री उपेंद्र सिंह एवं एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोज पासवान को मनोनीत किया। इस मौके पर संगठन मंत्री ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य पूरे बिहार में पार्टी का विस्तार करना है। इसी को लेकर आज भोजपुर में संगठन मंत्री एवं एससी/एसटी के अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। वे अपने स्तर से जिले के सभी प्रखंडों में अध्यक्षों का मनोनयन करेंगे। इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने पंचायत अध्यक्ष का चयन करेंगे। इससे जिले में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी भी काफी मजबूत होगी। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की लोजपा (रा) के सिद्धांतों के तहत अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए हमारे दोनों पदाधिकारी हमारे दल व पार्टी को भोजपुर जिले में और मजबूत करेंगे। साथ ही पार्टी की जनाधार भी बढ़ाऐगें।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

LJP (Ramvilas) ऐतिहासिक होगा लोजपा (रा) का स्थापना दिवस-हुलास पांडेय

LJP Ramvilas
LJP Ramvilas

पूर्व एमएलसी सह लोजपा नेता (रा) हुलास पांडेय ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जो सपना है। बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट उसे जमीन पर उतारने के लिए तन मन से इस सपने को साकार करेंगे। इसी माह की 28 तारीख को हमारे पार्टी का स्थापना दिवस है। पार्टी के संस्थापक व भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान उनका सपना था कि भारत के सभी गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज मुहैया कराया जाए। इसके साथ उनके सपनों को इस कोरोना काल में हमारे नेता की मांग पर प्रधानमंत्री द्वारा छठ तक मुफ्त अनाज दिया गया। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि अभी हालात सुधरे नहीं है। जिस तरीके से अन्य प्रदेशों द्वारा 6 महीने तक मुफ्त अनाज देने को लेकर विस्तार किया गया है। उस पर राज्य एवं केंद्र सरकार के आपस में समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से 6 महीने और अनाज देने विस्तार करें।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

LJP (Ramvilas) लोजपा (रा) के 28 तारीख को होने वाले स्थापना दिवस कृष्ण मेमोरियल या बाबू सभागार में मनाया जाएगा। वहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पार्टी को मजबूत बनाएं ज्यादातर देखा गया है कि पटना में किसी भी पार्टी या कोई भी कार्यक्रम यदि होता है तो उसमें भोजपुर के लोगों का एक अलग मुकाम होता है। उन्होंने बताया कि हमारे नेताओं का नीतियां स्पष्ट है की बिहार कैसे आगे बढ़े? बिहारी कैसे आगे बढ़े?

बिहार हर चीज में पीछे है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की बात करें। इन्ही तीन चीज को अगर लेकर हम चलते हैं। तो इन तीनों चीज में हम बिहारी पीछे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर बिहार और बिहारी कब तक पीछे रहेंगे? कब तक बिहारी गाली सुनते एवं गोलियां खाते रहेंगे। इस सब की जिम्मेदार हमारे बिहार सरकार है। जिसके कारण हमारे स्वास्थ, शिक्षा और रोजगार में बहुत कमियां है। जिसके कारण बिहार के लोग पढ़ने एवं रोजगार को लेकर अलग-अलग प्रदेश में जाते हैं।

मधुबनी में हुए पत्रकार की हत्या के सवाल पर कहा कि जिस तरीके से पत्रकार एवं जनप्रतिनिधियों की हत्या हो रही है। इसकी जिम्मेवार बिहार सरकार है। बिहार सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है। इस हत्याओं को दौर को देखते हुए ऐसा लगता है, कि बिहार के कोई भी लोग सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत त्रिपाठी, एसटी/एससी के जिलाध्क्ष मनोज पासवान, नगर अध्यक्ष सोनू पासवान, डब्लू जैन, चंदन कुमार, अमित कुमार, मुन्ना साह, अजय पासवान, अमृत कुमार, पिंटू तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!