HomeNewsशाहपुर के भरौली में  युवकों ने सीएसपी संचालक को पीटा-छीने रुपये

शाहपुर के भरौली में  युवकों ने सीएसपी संचालक को पीटा-छीने रुपये

आरा। शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार के समीप नामजद लोगों द्वारा सीएसपी संचालक से मारपीट कर रुपये छीन लिए। जिसके बाद पीड़ित सीएसपी संचालक रितेश कुमार गोंड ने स्थानीय थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

Containment Zone के अंतर्गत सभी निजी/सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवं मार्ग अगले आदेश तक पूर्णतयाः बंद

ऑनलाइन फॉर्म नही भरने को लेकर हुई मारपीट

मामले की हो रही है छानबीन-पुलिस

बताया जा रहा है कि भरौली बाजार स्थित सीएसपी केंद्र पर कुछ युवक ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए पहुंचे थे। लेकिन सीएसपी संचालक ने उन्हें फॉर्म भरने से मना कर दिया। जिसके बाद युवकों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सीएसपी संचालक के साथ मारपीट किया। साथ ही गले में रखे 8 हजार रुपये छीन लिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि इसकी छानबीन कराई जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में आम जनता के प्रवेश पर रोक

बक्सर-श्रीत्रिदंडी-देव-समाधी-स्थल-मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular