HomeNewsकोरोना संक्रमण रोकने हेतु ट्रेन से आने वाले यात्रीयों का "होम क्वारन्टीन"...

कोरोना संक्रमण रोकने हेतु ट्रेन से आने वाले यात्रीयों का “होम क्वारन्टीन” आवश्यक

सेनिटाइजेशन को लेकर दानापुर मंडल कार्यालय भी 10 से 16 जुलाई तक रहेंगे बन्द

jay kumar

पटना। कोरोना (कोविड-19) के बढते प्रसार के मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में यात्रियों के व्यापक स्वास्थ्य हित के मद्देनजर रेल यात्रा कर पटना जिला पहुंचने वाले यात्रीयों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की समाप्ति के पश्चात वे अनिवार्य रूप से निर्धारित अवधि तक Home Quarantine (14 दिनों का) में रहना आवश्यक है, ताकि कोविड-19 के community transmission को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में आम जनता के प्रवेश पर रोक

वहीं पटना के जिलाधिकारी द्वारा पटना में लॉकडाउन के आदेश के मद्देनजर दानापुर मंडल कार्यालय को दिनांक 10.07. 2020 से 16.07.2020 तक बंद किया गया है, ताकि मंडल के सभी कार्यालय भवन एवं परिसरों को सेनीटाइज किया जा सके।

दानापुर मंडल कंट्रोल ऑफिस सहित रेल परिचालन से सीधे रूप से जुड़े कार्यालय नहीं होंगे बंद

इस दौरान जिलों के अंतर्गत आने वाले रेल परिचालन से जूड़े कार्यालय को खोला गया है, जैसे दानापुर रेल मंडल कन्ट्रोल, पटना जंक्शन के परिचालन से सम्बंधित कार्यालय जिले के अंतर्गत विभिन्न स्टेशन मास्टर कार्यालय आदि। इन कार्यालयों में आने वाले सीमित रेल कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वो कोरोना से बचाव से सम्बंधित दिये गए निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए अपना कार्य करेंगे, जैसे मास्क लगाना, हांथों को सेनेटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि कार्य पर आने वाले कर्मचारियों का थर्मल स्क्रिनिंग भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

Bijay singh
कोरोना संक्रमण रोकने हेतु ट्रेन से आने वाले यात्रीयों का "होम क्वारन्टीन" आवश्यक
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular