HomeNewsउदवन्तनगर में टैंकर एवं मिनी ट्रक की सीधी भिड़ंत

उदवन्तनगर में टैंकर एवं मिनी ट्रक की सीधी भिड़ंत

Incident in Udwantnagar – शाहपुर के धमवल गांव निवासी ट्रक चालक की मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

खबरे आपकी Incident in Udwantnagar आरा। आरा-सासाराम मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह टैंकर व मिनी ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल गांव निवासी महाथ प्रसाद का 46 वर्षीय पुत्र सीता राम प्रसाद है।

jay kumar

उदवंतनगर स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चालक ट्रक लेकर पीरों की ओर जा रहा था। इसी बीच उदवंतनगर स्टेशन के समीप विपरीत दिशा से आ रही टैंकर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

नॉनस्टॉप ट्रेन गुजरने के दौरान टूटी रेल लाईन,टला बड़ा हादसा 

Republic Day – फैंसी क्रिकेट मैच एवं हार्स शो का होगा आयोजन

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular