Homeभोजपुरबड़हाराधान उठाने के विवाद में एक ही परिवार के आठ लोगों की...

धान उठाने के विवाद में एक ही परिवार के आठ लोगों की पिटाई

Jhokipur: कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव में धान उठाने के विवाद में एक ही परिवार के आठ लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई।

Jhokipur incident: कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव में धान उठाने के विवाद में एक ही परिवार के आठ लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई।

  • हाइलाइट : Jhokipur incident
    • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव में बुधवार की शाम घटी घटना

आरा: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव में धान उठाने के विवाद में एक ही परिवार के आठ लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह, उनका पुत्र राहुल सिंह, स्व.भीरगु नाथ महतो के पुत्र कमलेश कुमार महतो, किशोरी प्रसाद सिंह का पुत्र मुकेश रंजन, कमलेश कुमार महतो का पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्री इंदु कुमारी, किशोर प्रसाद सिंह की पत्नी फूलापति देवी एवं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकती थाना क्षेत्र के संदीप कुमार का पुत्री प्रिया मौर्य शामिल है।

इधर, अभिषेक कुमार ने बताया कि चार कट्ठा जमीन को लेकर करीब दो वर्ष से पट्टीदार से ही विवाद चल रहा है। उसी जमीन पर उन लोगों ने धान की फैसल लगाई थी। जिसे उन लोगों को द्वारा चार दिन पूर्व काटा गया था और धान का बोझा खेत में ही रख दिया गया था।

बुधवार की शाम जब वे लोग धान का बोझा खेत से उठाने गए। उक्त पट्टीदार द्वारा धान उठाने से मना किया जाने लगा और कहा जाने लगा कि यह खेत हम लोगों का है। इसी बात लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद उक्त पट्टीदार द्वारा सभी लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। जिससे सभी जख्मी हो गए। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular