Homeधर्ममां आरण्य देवी मंदिर में मत्था टेक इंदू देवी ने शुरु की...

मां आरण्य देवी मंदिर में मत्था टेक इंदू देवी ने शुरु की आर्शीवाद यात्रा

मां आरण्य देवी मंदिर में मत्था टेक इंदू देवी ने शुरु की आर्शीवाद यात्रा
पूजन और आरती के बाद शुरु की आर्शीवाद यात्रा
आरा। शहर की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के मंदिर में प्रतिष्ठित व्यावसायी व कैट के जिलाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन एवं उनकी धर्मपत्नी इंदू देवी के नेतृत्व में आरती का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु-भक्तो ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान से मां का पूजन कराया गया। तत्पश्चात आरती हुआ। आरती के बाद मां आरण्य देवी की जय, सच्चे दरबार की जय… के जयकारे से मंदिर व आसपास का इलाका गूंजमान हो गया। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। मां आरती के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि आरा शहर के विकास प्रिय जनता के समर्थन से मैं नगर निगम के चुनाव में उतर रहीं हूँ । ताकि मैं जीत हासिल कर स्वच्छ व स्वस्थ आरा के सपनों को साकार कर सकूँ। इसी कड़ी में आज मां आरण्य देवी का पूजन और आरती कर आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शहर के मीरगंज, पड़ाव, बिहार काॅलोनी, कोल्ड स्टोरेज, गांगी रोड में भ्रमण किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार, आलोक अंजन, सोनू तिवारी, संतोष पब्लिसिटी, ओम सिंह राजकुमार, दिलीप सिंह, अमर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रिंस सिंह, राजीव रंजन, अभिजीत आनंद, विजय सिंह, मुन्ना कुमार सोनी, निशांत नैयर, मुन्नू सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार, रवि राज, प्रदुमन सिंह उर्फ आदि, आनंद कुमार, संगीता देवी, चिंता देवी, शोभा देवी, वंदिता देवी, पंकज सिंह, मुन्नी देवी, मीनू देवी, सुषमा देवी सहित सैकड़ों उपस्थित थें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular