HomeNewsआरा शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मति के संबंध में निर्देश

आरा शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मति के संबंध में निर्देश

आरा। आरा शहरी क्षेत्रों में बरसात के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आये दिन वाहनों के फंसने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होते रहती है, जिसके कारण एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक वाहनों को लंबे समय तक जाम में रहना पड़ता है। साथ ही आम लोगों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उक्त के निमित्त यातायात को सुगम बनाने के निमित्त कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल, आरा को निम्नांकित स्थलों पर गड्ढों को तुरंत भरने का निर्देश दिया गया है।

jay kumar

डीएम रोशन कुशवाहा ने जारी किया निर्देश
कार्य में बिलम्व होने वाले संवेदक होगे Black Listed

सपना सिनेमा मोड़ के पास, साथ ही सुरेश कुमार, सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल, आरा के अपने कार्य में लापरवाही बरतने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा को उनके विरूद्ध दं.प्र.स. की धारा-133 के तहत कार्रवाई की गयी है। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, आरा को निर्देश दिया गया कि संवेदक के माध्यम से अविलंब सभी गड्ढों को भरवाना सुनिश्चित करेंगे। यदि संवेदक के द्वारा कार्य में विलंब किया जाता है या कार्य नहीं किया जाता है तो अविलंब वैसे संवेदक को चिन्हित करते हुए Black Listed करना सुनिश्चित करेंगे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular