Saturday, April 26, 2025
No menu items!
HomeNewsभोजपुर- बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से इंटर के छात्र की...

भोजपुर- बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में जख्मी ने तोड़ा दम

उदवंतनगर के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर ब्लाॅक के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक ने साइकिल सवार इंटर के छात्र को रौंद दिया। इलाज के दौरान छात्र ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि चालक फरार हो गया है।

नवादा थाना क्षेत्र के रस्सी बागान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

उदवंतनगर के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खिरीटांड गांव निवासी रामनारायण राम का 16 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार है। वह इंटर में पढ़ाई करता था। आज सुबह वह साइकिल से जरूरी कागजात बनवाने के लिए उदवंतनगर ब्लॉक जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसे स्थानीय लोगों द्वारा उसे उदवंतनगर पीएचसी से इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक चार भाई व एक बहन में मांझिल था। मृतक के परिवार में मां गीता देवी, तीन भाई जितेंद्र, प्रिंस पीयूष एवं एक बहन गोल्डी है।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

कोरोना वारियर्स मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular