Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरईद की खुशियों में डूबा जगदीशपुर, दे रहे मुबारकबाद

ईद की खुशियों में डूबा जगदीशपुर, दे रहे मुबारकबाद

Eid - Jagdishpur: ईद के त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के लिए जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Eid – Jagdishpur: ईद के त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के लिए जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

  • हाइलाइट्स: Eid – Jagdishpur
  • जगदीशपुर में ईद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर
  • एसडीएम और डीएसपी द्वारा इसकी मॉनीटरिंग व लगातार विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

आरा/जगदीशपुर: ईद के त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के लिए जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। एसडीएम और डीएसपी खुद इसकी मॉनीटरिंग व लगातार विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में आज सोमवार की सुबह एसडीएम संजीत कुमार व डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने पदाधिकारियों के साथ जगदीशपुर के राजा के पोखरा स्थित ईदगाह पहुंचकर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही ईद की शुभकामना देते हुए कहा कि यह त्योहार अमन, त्याग, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संतोष यादव, अंचलाधिकारी विश्वजीत निलांकर, जेइ रोशन पांडेय के अलावा कई वरीय पदाधिकारी साथ रहे।

ईद की खुशियों में डूबा जगदीशपुर: रमजान का मुबारक महीना अमन-शांति का संदेश देता है। उपवास और इबादत के इस पवित्र महीने के बाद ईद का त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाये, इस दुआ के साथ सभी एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे है। जगदीशपुर में मेलजोल वाली गंगा-जमुनी संस्कृति की एक लंबी परंपरा रही है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular